गांव जटोई के मंदिर पर दरांती लेकर लोगों को धमकाता युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
क्षेत्र के गांव जटोई के एक मंदिर पर एक युवक का शराब पीने की जिद करते हुए गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि कुछ दिन पहले मंदिर के सेवादार द्वारा अपने साथी के साथ बैठकर शराब पीने का वीडियो और फोटो वायरल हुआ था। उसके और उसके साथी के खिलाफ लोगों में आक्रोश था। वीडियो वायरल होने के बाद मानदेय लेकर रह रहे सेवादार को मंदिर से हटा दिया गया। सेवादार के हटने के बाद सोमवार को गांव जटोई के काफी लोग मंदिर की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए एकत्रित हुए।
इस दौरान सेवादार के साथ शराब पीने वाला साथी भी वहीं आ गया और लोगों को गाली-गलौज देते हुए मंदिर पर शराब पीने की जिद करने लगा। यह देख लोगों का शराबी के विरुद्ध आक्रोश बढ़ गया और लोगों ने उसे मंदिर से बाहर कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंदिर पर शराब पीने की जिद करने वाले युवक के हाथ में दरांती है और वह लोगों से गाली-गलौज करते हुए मंदिर पर शराब पीने की लगातार जिद कर रहा है।