फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांव बनेंगे खुले में शौच मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण में अब पांच हजार या उससे अधिक आबादी वाले राजस्व गांवों को ओडीएफ प्लस (खुले में शौच से मुक्त) बनाया जाएगा। योजना के तहत जिले के 78 गांवों को चिह्नित किया गया है। यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। कूड़ा डलावघर और क्लस्टर वार शॉक पिट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन




इसके अलावा ग्रामीणों को साफ- सफाई के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि गांवों में साफ-सफाई के प्रति ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। जिससे मच्छरों के प्रकोप से निजात के साथ ही गर्मी के मौसम में फैलने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम हो सके। उन्होंने बताया कि गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए रुपरेखा तैयार कर ली गई है। ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के सहयोग से इस योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें