फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोड पर युवक को पीटने का वीडियो प्रसारित

विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव पीहुरा के पास कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। तीन दिन पहले इसी स्थान पर दो मैक्स एवं एक बाइक की टक्कर हो गई थी। ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ित युवक क्षतिग्रस्त वाहनों को देखने आया था। लोगों ने उसे मैक्स का चालक समझकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई करते देख कुछ लोगों ने उसे बचाया, जिससे पिटाई करने वालों से उनकी नोकझोंक भी हुई। कोतवाली कार्यवाहक प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। कोतवाली पर किसी ने कोई मौखिक अथवा लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें