शहर के मोहल्ला श्रीनगर में बिजली टीम की चेकिंग के दौरान होता हंगामा। संवाद
- फोटो : samvad
मोहल्ला श्रीनगर में चेकिंग के दौरान एक घर की छत पर चढ़े बिजली विभाग के कर्मी पर एक महिला का वीडियो बनाने का आरोप लगा है। महिला ने आरोप लगाया कि कर्मी ने उसका स्नान करते हुए वीडियो बना लिया। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत किया।
बिजली विभाग की एक टीम शनिवार को मोहल्ला श्रीनगर में चेकिंग करने पहुंची थी। महिला ने आरोप लगाया कि सीढ़ी लगाकर एक कर्मी उसके घर की छत पर चढ़ गया। उस समय वह नहा रही थी और कर्मी उसका वीडियो बनाने लगा। उसने शोर मचाया तो कर्माचारी वहां से भाग गया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और टीम का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जेई ब्रजेश का कहना है कि विद्युत चेकिंग टीम कर रही थी। एक उपभोक्ता पर चोरी का शक हुआ। शक होने पर केबल चेक की गई। उपभोक्ता का बेटा आया और टीम को अंदर लेकर गया। इसके बाद इस तरह का आरोप लगाया गया है। सीओ रामप्रवेश राय का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हंगामा शांत करा दिया है। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।