फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अप्रशिक्षित चिकित्सक के घटिया उपचार का वीडियो वायरल

Fri, 06 Oct 2023 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद में मुरसान रोड सड़क किनारे किशोरी चढ़ाई जा रही बोतल। वीडियोग्रैब - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के एक अप्रशिक्षित चिकित्सक का किशोरी के इलाज में लापरवाही बरतने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि अप्रशिक्षित चिकित्सक सड़क किनारे पेड़ के नीचे एक किशोरी को बोतल चढ़ा रहा है।
विज्ञापन





वायरल वीडियो मुरसान रोड का बताया गया है। एक अप्रशिक्षित चिकित्सक सड़क किनारे चारपाई पर पेड़ की सहायता से किशोरी को बोतल चढ़ा रहा है। उसे न किसी तरह के संक्रमण की चिंता है और ना ही स्वास्थ्य विभाग का डर। बोतल चढ़ा रहे व्यक्ति ने बताया कि किशोरी उसकी बेटी है। कई दिन से उसकी तबीयत खराब है। उसका आगरा में इलाज चल रहा था। वहां बेटी को कमजोरी बताई गई।



मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर चिकित्सा अधिकारी सादाबाद डाॅ.दानवीर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। उन्हें वहां कुछ नकारात्मक दवाइयां और बोतल व इंजेक्शन मिले। बोतल चढ़ाने वाले को नोटिस दिया गया है। उनका कहना है कि नोटिस का समुचित जवाब न मिलने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें