फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्टेज पर बैठी दुल्हन ने जब की हवाई फायरिंग, देखते रह गए सभी, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 08 Apr 2023 10:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यह वीडियो हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह का बताया जा रहा है। दुल्हन ने हवा में चार फायर किए।
विज्ञापन
स्टेज पर बैठी दुल्हन हवाई फायरिंग करते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें स्टेज पर बैठी हुई दुल्हन अपने हाथ में रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर रही है। साथ में उसका दूल्हा भी बैठा है। 

विज्ञापन


साइड में खड़े एक युवक ने इस दुल्हन को यह रिवाल्वर पकड़ाई। उसके बाद दुल्हन ने हवा में चार फायर किए। फायर करने के बाद दुल्हन ने यह रिवाल्वर पर स्टेज पर खड़े युवक को दे दी। यह वीडियो हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह का बताया जा रहा है। 

बताते हैं कि इस गेस्ट हाउस में यह शादी शुक्रवार को ही हुई थी और इसी दौरान इस दुल्हन ने वहां हर्ष फायरिंग की। दुल्हन हाथरस जंक्शन क्षेत्र की बताई जा रही है और जो युवक इसे रिवाल्वर दे रहा है, वह भी हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें