फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेस्टोरेंट में ठुमके लगाते हुए बार बाला का वीडियो वायरल

Wed, 26 Jul 2023 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
एक रेस्टोरेंट में बार वाला का ठुमके लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियाे में एक बार वाला ठुमके लगा रही है। कुछ लोग नृत्य का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को साझा करते हुए एक यूजर ने इसे सदर कोतवाली क्षेत्र के रेस्टोरेंट का बताया है।
विज्ञापन




वायरल वीडियो में कुछ लोग कुर्सियों पर बैठे हुए हैं। मेज पर एक बारबाला ठुमके लगा रही है। कुर्सी पर बैठे लोग बारबाला का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़खानी कर रहे हैं। वीडियो को सझा करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि कोतवाली सदर क्षेत्र के होटल में जमकर अय्याशी कराई जा रही है। होटल के अंदर मुजरा कराया जा रहा है। जमकर नोट उड़ाए जा रहे हैं।



बिना लाइसेंस शराब परोसी जा रही है। शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस संबंध में रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि वीडियो उनके रेस्टोरेंट का नहीं है। जिस ट्विटर एकांउट से वीडियो शेयर की किया गया है, वह एकाउंट भी फर्जी है। थाना सदर कोतवाली के प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि वीडियो कोविड काल है। पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किस रेस्टोरेंट का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें