मुरसान कस्बा के पुराने बिजलीघर के निकट रहने वाले एक युवक का अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
युवक ने पहले भी हथियार लहराते हुए वीडियो बनाया था, जो कि कुछ समय बाद प्रसारित हो गया। फिर से युवक ने दूसरा वीडियो बनाया है और यह दूसरा वीडियो भी जमकर प्रसारित हो रहा है। वीडियो की जानकारी मिलने पर मुरसान कोतवाली के पुलिस कर्मी युवक के घर पहुंच गए, लेकिन पुलिस को युवक नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।