फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वृद्धावस्था पेंशन के 33962 पेंशनार्थियों का सत्यापन शुरू, अपात्र व मृत लाभार्थी अब पकड़े जाएंगे

Mon, 05 Jun 2023 09:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के शहरी व ग्रामीण इलाकों में वृद्धावस्था पेंशन के पेंशनार्थियों के अपात्र और मृतकों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है, जिससे इन अपात्र व मृतकों को पात्रता सूची से हटाया जा सके।
विज्ञापन
वृद्धावस्था पेंशन योजना - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में वृद्धावस्था पेंशन में मृतक और अपात्र लाभार्थियों की तलाश शुरू हो गई है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से जिले भर में 33962 वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में वृद्धावस्था पेंशन के पेंशनार्थियों के अपात्र और मृतकों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है, जिससे इन अपात्र व मृतकों को पात्रता सूची से हटाया जा सके। शासन के निर्देश पर हर वर्ष पेंशनार्थियों का सत्यापन कराया जाता है, जिससे अपात्र व मृतकों के खाते में पेंशन को रोका जा सके। 

जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता ने बताया कि पेंशनार्थियों के सत्यापन में विभागीय अधिकारियों के साथ साथ ग्राम पंचायत और नगर निकायों के कर्मचारी लगाए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम पेंशन की किस्त जारी की जाएगी। इन सभी पेंशनार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की किस्त दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें