फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News:अस्पताल में घुसने नहीं दिए वाहन, तो पीठ पर लाद कर लाना पड़ा मरीज

Sun, 05 Mar 2023 04:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मरीज की तबियत ज्यादा खराब हो गई। उसे ई-रिक्शा से अस्पताल के गेट तक लाए थे। पुलिस वालों ने ई-रिक्शा को अंदर नहीं जाने दिया गया। बेटी चलने लायक नहीं थी, इसलिए अपनी पीठ पर लादकर टीबी अस्पताल तक ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
मरीज को पीठ पर ले जाता तीमारदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही जिला अस्पताल में राज्यपाल के आने का समय दोपहर सवा दो बजे का था, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के चलते अस्पताल के अंदर जाने वाले वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था।

विज्ञापन


हाथरस में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर जिला अस्पताल में वाहनों को अंदर ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। एक मरीज को तीमारदार पीठ पर लाद कर अस्पताल तक ले जा रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला। 

जिला अस्पताल में सरकारी एम्बुलेंस के अलावा किसी भी प्राइवेट वाहन को अंदर नहीं जाने दिया गया। जिसके कारण तीमारदारों को चलने में असमर्थ मरीज को अस्पताल के अंदर ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के नगला तुंदला निवासी राजकुमार ने बताया कि उनकी बेटी की तबियत ज्यादा खराब हो गई। उसे ई-रिक्शा से अस्पताल के गेट तक लाए थे। पुलिस वालों ने ई-रिक्शा को अंदर नहीं जाने दिया गया। बेटी चलने लायक नहीं थी, इसलिए अपनी पीठ पर लादकर टीबी अस्पताल तक ले जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें