फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

Sun, 05 May 2024 11:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हसायन के बाजार से युवक बाइक पर गांव लौट रहा था। रास्ते में कौंडरा के पास श्यामपुर वाली माता के मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक प्रमोद कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन में कौडरा नगला विजन के पास 4 मई की शाम को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई है।

विज्ञापन

 
कौडरा निवासी 28 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र रामस्वरूप शाम को हसायन के बाजार से बाइक पर गांव लौट रहे थे। रास्ते में कौंडरा के पास श्यामपुर वाली माता के मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रमोद को सीएचसी लेकर पहुंची। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें