फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गाजे-बाजे के साथ मेला शिविर में पहुंचे वेद भगवान

Wed, 20 Sep 2023 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज के शुभारंभ के साथ ही मेला परिसर स्थित वेद भगवान शिविर में वेद भगवान विराजमान हो गए। इससे पूर्व कमला बाजार स्थित कामेश्वर मंदिर से वेद भगवान रथ में सवार शोभायात्रा के रूप में शहर के प्रमुख मार्गाें से भ्रमण करते मेला परिसर स्थित शिविर में पहुंचे। वहां पूजा-अर्चना के बीच वेद भगवान को शिविर में स्थापित किया गया।
विज्ञापन




शोभायात्रा का उद्घाटन पूर्णानंद महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने किया। कामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गुरुजनों का सम्मान किया गया। यहां से गणेश भगवान व वेदों को रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया।



इससे पहले मंदिर परिसर में कई विद्वानों के मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा कमला बाजार से प्रारंभ होकर गुड़हाई बाजार, मंदिर श्री गंगा महारानी, मंदिर श्री दाऊजी महाराज हलवाई खाना, घंटाघर, मंदिर श्री गणेश, मंदिर श्री गोविंद भगवान, नजिहाई बाजार, रूई की मंडी, मोती बाजार, नयागंज एवं चक्रधारी बगीची होते हुए श्री दाऊजी महाराज मेला प्रांगण स्थित श्री वेद भगवान के शिविर पर पहुंची।
विज्ञापन





कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर, चिरागवीर उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डौली माहौर, वासुदेव माहौर, सभा के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक डा. जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी, महोत्सव सभापति पंडित उमेशचंद्र शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. गणेश चंद्र वशिष्ठ, ब्रजेश वशिष्ठ, महामंत्री बबलू पाराशर, पंडित बागीश दत्त गौड़ आदि थे। संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें