समस्या का समाधान नहीं होने पर मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में उपभोक्ता जलेसर रोड स्थित कांशीराम टाउनशिप उपकेंद्र पहुंच गए। वहां इन लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं की एसएसओ से तीखी नोकझोंक हुई, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया।
शहर के आगरा रोड स्थित अहियापुर निवासी एक उपभोक्ता के घर की सोमवार की देर शाम बिजली ठप हो गई। उपभोक्ता जलेसर रोड स्थित कांशीराम टाउनशिप उपकेंद्र पर पहुंचा और उसने वहां मौजूद कर्मचारियों को बिजली ठप होने की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई भी कर्मचारी उपभोक्ता की बिजली को सही कराने नहीं पहुंचा।
मंगलवार की सुबह आक्रोशित उपभोक्ता व उनके साथ कुछ लोग जलेसर रोड स्थित कांशीराम टाउनशिप स्थित बिजलीघर पहुंच गए। वहां इन लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। वहां तैनात एसएसओ ने इन लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया तो इन लोगों की एसएसओ से जमकर नोक-झोंक हुई। बाद में यह लोग यहां से चले गए।
कांशीराम टाउनशिप विद्युत उपकेंद्र पर कुछ उपभोक्ता आए थे। उपभोक्ताओं ने वहां तैनात एसएसओ से विवाद होने के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। पूरे मामले की जानकारी की जा रही है।
-संदीप यादव, उपखंड अधिकारी द्वितीय