माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की सुधार (इंप्रूवमेंट) व कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। यह परीक्षा सरस्वती इंटर कॉलेज में बीस जुलाई को कराई जाएगी।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किया गया था। इसके बाद परिषद ने इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे थे। एक विषय में कम अंक या अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों ने इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया था। वहीं कम से कम दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया था। डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि परिषद ने इन परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट /कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रोजेक्ट आधारित प्रयोगात्मक परीक्षा/ आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा 15 से 16 जुलाई को आयोजित होगी। वहीं हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट/ कंपार्टमेंट परीक्षा 20 जुलाई को सुबह आठ बजे से 11:15 बजे तक होगी। इंंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा 20 जुलाई को दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक होगी।