यूपी बोर्ड की परीक्षा 9 मार्च को खत्म हो जाएंगी। अब तक परीक्षा में दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जा चुके हैं। परीक्षा के दौरान कैमरे ऑनलाइन न होने के कारण कई परीक्षा केंद्रों के खिलाफ नोटिस भी जारी हुए हैं।
22 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हुईं। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में करीब 48 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जनपद में अब तक परीक्षा के दौरान मुरसान और सादाबाद में दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। परीक्षा के पहले ही दिन इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा में मुरसान के चौ. हरनारायण इंटर इंटर कॉलेज भकरोई में परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरे की परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ा था। इधर, पांच मार्च को सादाबाद क्षेत्र के गांव नानऊ स्थित श्रीमती सिंघारी देवी इंटर कॉलेज में दूसरे परीक्षार्थी की परीक्षा देने आए युवक को पकड़ा था। दोनों ही मामलों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। वहीं परीक्षा के दौरान अब तक कई परीक्षा केंद्रों के कैमरे ऑनलाइन नहीं दिखे। इससे परीक्षा पर सवालिया निशान लग गए। इस परीक्षा के दौरान करीब 3200 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
इन परीक्षा केंद्रों के खिलाफ जारी हो चुका हैं नोटिस
- मां भगवती देवी इंटर कॉलेज ऊंचाागंव, नसीरपुर।
- जेके इंटर कॉलेज, तामसी।
- कन्हैया लाल इंटर कॉलेज, वासदत्ता। संवेदनशील केंद्र
- केएल जैन इंटर कॉलेज, सासनी।
- कन्या इंटर कॉलेज, सासनी।
- पीबीएएस इंटर कालेज।
- जीकेआरडी इंटर कॉलेज, नगला ओझा, बिसाना।
- अंगूरी देवी इंटर कॉलेज, वैरीसला।
- लवकुश इंटर कॉलेज, ततारपुर।
- लखन किसन उच्च माध्यमिक विद्यालय, जिरौली कलां।
- श्री बजरंग इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ।
- राजेंद्र सिंह पुंढ़ीर इंटर कॉलेज, बढ़ानू, सिकंदराराऊ।
- श्रीमती भूरी देवी इंटर कॉलेज, खेमगढ़ी।
- नवाब सिंह मैमोरियल इंटर कॉलेज, गढ़ी हरया।
- वीरांगना अवंतीबाई इंटर कॉलेज, विधीपुर वरगावां।
- श्रीमती इंटर कॉलेज, बीछिया।