फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hathras News: हाईस्कूल में ओएमआर पर देनी होगी बोर्ड परीक्षा, नमूना परिषद की वेबसाइट पर

Thu, 19 Jan 2023 10:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वर्ष 2023 की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र में 20 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न आएंगे। इसके उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। 
विज्ञापन
omr sheet
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। इस बार हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। इसे लेकर सभी केंद्र प्रभारियों को विस्तार से बताया जा रहा है।

विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र प्रभारियों की बैठक का आयोजन किया गया। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि वर्ष 2023 की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र में 20 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न आएंगे। इसके उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। इसको लेकर पूर्व में भी निर्देश दिए जा चुके हैं। 

ओएमआर शीट पर प्रश्नोत्तर किस प्रकार से अंकित किये जाएंगे इस संबंध में वर्ष 2023 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रयोग में आने वाली ओएमआर शीट का नमूना परिषद की वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर उपलब्ध है। डीआईओएस ने नकलविहीन परीक्षा पर जोर दिया। बता दें, सत्र 2021-22 में कक्षा नौवीं की गृह परीक्षाएं ओएमआर के माध्यम से संपन्न कराई जा चुकी हैं।  बैठक में सिकंदराराऊ और सादाबाद तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों के प्रभारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें