फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: 56 दिन पहले आया रिजल्ट, हाईस्कूल के 19792 परीक्षार्थियों को है मार्कशीट का इंतजार

Sat, 15 Jun 2024 05:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

20 अप्रैल को यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के अंक पत्र अभी तक नहीं आए हैं। छात्र-छात्राएं कॉलेज के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड हाईस्कूल के अंक पत्र अभी तक नहीं आए हैं। हाईस्कूल के 19792 परीक्षार्थियों को बेसब्री से अंक पत्रों का इंतजार है। यह परीक्षार्थी अंक पत्रों के लिए विद्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। इधर, इंटरमीडिएट के अंक पत्र विद्यालयों में पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


20 अप्रैल को यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में 19792 व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 24284 परीक्षार्थी पास हुए थे। पिछले दिनों इंटरमीडिएट के अंक पत्र डीआईओएस कार्यालय पहुंच गए थे। यह अंक पत्र डीआईओएस कार्यालय से विद्यालयों में पहुंचाए जा रहे हैं।

हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के अंक पत्र अभी तक नहीं आए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश का कहना है कि इंटरमीडिएट के अंक पत्र विद्यालयों में पहुंचाए जा रहे हैं। हाईस्कूल के अंकपत्र अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं। जैसे ही अंक पत्र आएंगे, उन्हें विद्यालयों में भिजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें