फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बेमौसम बारिश से खेतों में पड़ी फसलें हुई बर्बाद, नुकसान का आकलन के निर्देश जारी

Tue, 21 Mar 2023 04:37 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बेमौसम हुई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दे दी हैं। इन दिनों खेतों में आलू की खुदाई का कार्य चल रहा है। आलू की खुदाई का कार्य बारिश के कारण थम गया है। वहीं, खेतों में पड़े आलू भी बारिश के कारण खराब होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इस कारण आलू में सड़न आने की संभावना भी बन गई है।
विज्ञापन
फसल में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार की देर रात से हाथरस जनपद में रुक-रुक चल रही बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। बारिश से खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई। यहां तक कि सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ है। आलू की खुदाई भी बारिश के चलते पूरी तरह से थम गई है। जौ की कटी फसल खेतों में जलमग्न हो गई है। 

विज्ञापन




जिले भर में बेमौसम हुई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दे दी हैं। इन दिनों खेतों में आलू की खुदाई का कार्य चल रहा है। आलू की खुदाई का कार्य बारिश के कारण थम गया है। वहीं, खेतों में पड़े आलू भी बारिश के कारण खराब होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इस कारण आलू में सड़न आने की संभावना भी बन गई है। वहीं दूसरी ओर से खेतों में गेहूं की पकी फसल भी तेज बारिश के कारण पूरी तरह से बिछ गई है। गेंहू किसान फसल के बिछने के कारण परेशान हैं। इस बारिश से सरसों व जौ की पकी फसल को भारी नुकसान हो रहा है। 
विज्ञापन


इस बारिश से सभी फसलों को नुकसान है। किसानों की कमर तोड़ दी है। गेंहू की फसल तो पूरी तरह से खेतों में बिछ गई है।  सभी खेतों में फसल कट रही है या कटने को तैयार खड़ी है। - अजयपाल, किसान
खेतों में जौ की पकी फसल इस बारिश से बेकार हो गई है। आलू की खुदाई खेतों में चल रही है। इस बारिश के कारण खुदाई तो रुक ही गई है। यहां तक फसल भी बेकार हो रही है। - बनवारी लाल, किसान
विज्ञापन

शासन की ओर से बारिश से बर्बाद हुई फसल का आकलन करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। बारिश बंद होने के बाद फसल नुकसान का आकलन किया जाएगा। - आरके सिंह, जिला कृषि अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें