सभी खंड शिक्षाधिकारियों को क्षेत्र में संचालित बिना मान्यता वाले विद्यालयों को बंद कराना होगा। उन्हें 25 जुलाई तक अपने क्षेत्र में कोई भी बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित न होने का प्रमाणपत्र जारी करना होगा।
बीएसए स्वाती भारती ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को अपने विकास खंड में अभियान चलाकर बिना मान्यता वाले विद्यालयों के संचालन की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। बिना मान्यता के संचालित पाए जाने वाले विद्यालयों को तत्काल बंद कराने के लिए कहा है। साथ ही उनमें अध्ययनरत विद्यार्थियों को समीप के परिषदीय या मान्यता प्राप्त विद्यालय में प्रवेश कराकर सूचना बीएसए कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को 25 जुलाई तक क्षेत्र में किसी भी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय के संचालित न होने का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।