बाइक सवार में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
हाथरस के सासनी-नानऊ रोड स्थित ऊतरा के निकट 30 नवंबर की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अजयपाल सिंह निवासी गोलारा थाना विजयगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने एंबुलेंस द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर उसका प्राथमिक उपचार हुआ। हालत गंभीर होने के कारण उसको हायर सेंटर रेफर किया गया है।