हाथरस के बाईपास रोड नगला भुस के निकट अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोग उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर निवासी 32 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र धर्मपाल रविवार को चंदपा में ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। वह वहीं से कोई सामान लेने के लिए बाइक से शहर जा रहा था। इसी बीच नगला भुस के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक में टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
घटना के बाद वहां पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। खून में लथपथ युवक को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी होने पर मृतक के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। सोमवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।