फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेल से कटकर अज्ञात की मौत, लगी वाहनों की लंबी कतारें

Sat, 28 Jan 2023 09:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मथुरा से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन जैसे ही एटा रेलवे फाटक के पास पहुंची, एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन के पहिए से कटने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद फाटक बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
जाम के दौरान रेलवे फाटक पर राहगीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ शनिवार की रात्रि आठ बजे एटा रेलवे फाटक पर एक अज्ञात व्यक्ति की रेल से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी कासगंज पुलिस को  कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है। 

विज्ञापन


मथुरा से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन जैसे ही एटा रेलवे फाटक के पास पहुंची, एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन के पहिए से कटने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद फाटक बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आधा घंटे बाद ट्रेन मौके से रवाना हुई, तब कहीं जाकर फाटक खुला। मृतक की शिनाख्त करने की काफी कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।

मृतक कुर्ता-पजामा पहने था तथा उसकी आयु लगभग 50 वर्ष थी। सूचना पर कोतवाल सिकंदराराऊ अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और कासगंज जीआरपी पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें