इस तालाब में कस्बे के आधे से ज्यादा मोहल्लों का पानी आता है। वर्तमान में गंदगी और सिल्ट जमा होने और घास उगने के कारण यह तालाब बारिश के दिनों में ओवरफ्लो हो जाता है। यहां तक कि मोहल्ला ब्राह्मणपुरी, रामनगर कॉलोनी और जलेसरी गेट के मोहल्लों के घरों में बारिश का पानी भर जाता है।
कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी में करीब 100 वर्ष पुराना तालाब धीरे-धीरे अस्तित्व खो रहा है। इस तालाब को मोहारी नाम से जाना जाता है। वर्तमान में इस तालाब में गंदगी और सिल्ट जमा है। तालाब में लंबी घास भी उग आई है। इस कारण बारिश के दिनों में इस तालाब का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। लोग समय से इस तालाब के सुंदरीकरण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस तालाब में कस्बे के आधे से ज्यादा मोहल्लों का पानी आता है। वर्तमान में गंदगी और सिल्ट जमा होने और घास उगने के कारण यह तालाब बारिश के दिनों में ओवरफ्लो हो जाता है। यहां तक कि मोहल्ला ब्राह्मणपुरी, रामनगर कॉलोनी और जलेसरी गेट के मोहल्लों के घरों में बारिश का पानी भर जाता है।
इस तालाब के समीप एक प्राचीन राम मंदिर है। इसमें भी तालाब का पानी भर जाता है। यह तालाब पूर्व समय में लगभग 10- 12 बीघा में था, लेकिन अब अतिक्रमण के कारण यह दिनों दिन सिकुड़ता जाता है। इस तालाब को सुंदरीकरण की दरकार है, जिससे यह एक रमणीक स्थल के रूप में भी विकसित हो सके।
यह समस्या हमारे नगर की अति गंभीर समस्याओं में एक है, जिससे बारिश के समय में घरों में तक पानी भर जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए नए चेयरमैन को पहल करनी चाहिए। -जितेंद्र चौधरी
विज्ञापन
तालाब की सफाई के लिए कई बार आंदोलन भी किए गए हैं, लेकिन आज तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। यह तालाब नगर पंचायत की उदासीनता से संकुचित होता चला जा रहा है। -रोहित कुमार चौहान एडवोकेट
बारिश के समय में ब्राह्मणपुरी धर्मशाला और राम मंदिर के अंदर दो-दो फुट पानी भर जाता है। इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए। बारिश के दिनों में स्थिति गंभीर हो जाएगी।
-डॉ. दत्तात्रेय द्विवेदी
यह तालाब हमारे नगर का प्राचीनतम तालाब में से एक है। अगर इसकी सफाई होकर इसका सुंदरीकरण हो जाए तो यह बहुत अच्छा स्थल बन सकता है।-राजकुमार मिश्रा