दुर्घटनाग्रस्त कार को निकाला गया बाहर
- फोटो : amar ujala
हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में एक टवेरा गाड़ी असंतुलित होकर नहर में जा गिरी। इस दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए हैं। यह सभी लोग भरतपुर राजस्थान से अस्थि विसर्जन के लिए सोरों गंगा घाट जा रहे थे। मौके पर अफरातफरी मच गई। जैसे-तैसे इन लोगों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।