फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिलाओं के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

Fri, 19 May 2023 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के पत्थर वाली रोड पर महिलाओं के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांचों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन




आमना पत्नी चांद निवासी पत्थर वाली थाना हाथरस गेट का किसी बात पर दो दिन पहले दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। मामला थाने तक भी पहुंचा था। तब मामला शांत हो गया था। बृहस्पतिवार को गली में कुछ लोगों में झगड़ा हो रहा था। आमना वहां से चली गई।



आमना का आरोप है कि दूसरे पक्ष की एक महिला उस पर झगड़े का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से आमना पत्नी चांद, बंटू पत्नी फरीद, खुशबू पत्नी नौशाद, फरीद पुत्र सबिया व सन्नो पत्नी फरीद घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें