फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, थाने पर हंगामा

Sun, 24 Sep 2023 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट में भूमि विवाद को लेकर हुए हंगामे के दौरान कोतवाल में मौजूद भाजपा युवा मोर्चा - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले इन लोगों में नोकझोंक हो गई। इसके बाद यह विवाद कोतवाली हाथरस गेट भी पहुंच गया। वहां इन लोगों में पुलिस की मौजूदगी में जमकर नोकझोंक हुई, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान पूर्व सांसद और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष हाथरस गेट पहुंच गए। दोनों पक्षों ने इस मामले में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन





अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आशीष बंसल एक भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि उन्होंने रामेश्वर दयाल उर्फ रम्मो गुरु की भूमि पर गेट निकाल दिया। जब इसकी जानकारी रामेश्वर दयाल को हुई तो वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के चलते वहां जमकर नोकझोंक व हंगामा हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष अपने समर्थकों के साथ कोतवाली हाथरस गेट पहुंच गए।



इस दौरान पूर्व सांसद राजेश दिवाकर और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री भी थाने पहुंच गए। वहां पुलिस की मौजूदगी में भी तकरार और कहासुनी हुई। इसे लेकर थाने में अच्छा-खासा बखेड़ा खड़ा हो गया। जैसे-तैसे पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों के लोगों को अलग किया। तब जाकर मामला शांत हुआ। कोतवाली हाथरस गेट एसओ सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर प्राप्त हो गई है। इस मामले में लेखपाल, चौकी प्रभारी व राजस्व निरीक्षक की तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। भूमि संबंधी अभिलेख व जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें