फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जन्माष्टमी के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलेंगी, ये है टाइमिंग

Sun, 25 Aug 2024 04:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इनमेें से एक ट्रेन मथुरा-कासगंज के बीच सभी स्टेशनों पर रूकेगी। एक ट्रेन सिर्फ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रूकेगी। हाथरस सिटी स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव दो मिनट होगा।
विज्ञापन
हाथरस जक्शन स्टेशन पर अलीगढ़ फास्ट मेमू ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए मथुरा-वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं को अब दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। रेलवे की ओर से जन्माष्टमी के मौके पर दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया है। इनमेें से एक ट्रेन मथुरा-कासगंज के बीच सभी स्टेशनों पर रूकेगी। एक ट्रेन सिर्फ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रूकेगी। हाथरस सिटी स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव दो मिनट होगा।

विज्ञापन


यह ट्रेन 26 अगस्त से 29 अगस्त तक कुल चार दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 05115 कासगंज से 12ः20 बजे चलकर हाथरस सिटी 13ः42 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 05116 मथुरा छावनी से 15ः30 बजे चलकर हाथरस सिटी 16ः20 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद सिकंदराराऊ 17ः02 बजे व कासगंज 18ः00 बजे पहुंचेगी।

यह ट्रेन कासगंज के अलावा महरारा, अगसौली, सिकंदराराऊ, बस्तोई हाल्ट, रति का नगला, हाथरस रोड, मेंडू, मुरसान, सोनई व राया पर भी रुकेगी। इसी तरह दूसरी ट्रेन संख्या 05119 मथुरा जंक्शन से 00ः30 बजे चलकर मथुरा छावनी 00ः45 बजे, हाथरस सिटी 01ः22 बजे, सिकंदराराऊ 01ः53 बजे और कासगंज 02ः30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 05120 कासगंज से 03ः05 बजे चलकर सिकंदराराऊ 03ः34 बजे, हाथरस सिटी 04ः05 बजे, मथुरा छावनी 04ः55 बजेे व मथुरा जंक्शन 05ः10 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें