फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो नई बसें मिलीं, बाइपास जाएंगी या शहर में अंदर से को लेकर असमंजस

Fri, 07 Apr 2023 11:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शहरों में बसों से लगने वाले जाम को देखते हुए शासन स्तर से बसें बाइपास से गुजारने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं निगम के आला अफसर यह कह रहे है कि यदि जिला प्रशासन चाहेगा तो बसें अंदर से गुजारी जाएगी। ताकि की समस्या न हो।
विज्ञापन
बाइपास से होकर गुजरती रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस डिपो में अब धीरे धीरे पुरानी बसों की नीलामी के साथ नई बसों के आने की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को हाथरस डिपो को दो नई बसें और मिल गई। हालांकि अभी इन बसों के संचालन की कार्य योजना तैयार नहीं हुई है। डिपो स्तर पर अधिकारी इनकम को बढ़ाने व यात्रियों को राहत देने के लिए रूट चार्ट आदि तैयार करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


शहरों में बसों से लगने वाले जाम को देखते हुए शासन स्तर से बसें बाइपास से गुजारने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं निगम के आला अफसर यह कह रहे है कि यदि जिला प्रशासन चाहेगा तो बसें अंदर से गुजारी जाएगी। ताकि की समस्या न हो। इस यात्रियों को लिए दिक्कतें बढ़ने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि हाथरस से हर रोज काफी यात्री आगरा व अलीगढ़ की दूरी तय करते हैं। ज्यादात्तर बसें बाइपास से गंतव्य की दूरी तय करती है। इस कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बसों के चलते शहरों में लगने वाले जाम को देखते हुए निगम स्तर से ज्यादात्तर बसें बाइपास से गुजारने के निर्देश दिए हैं। 

साथ ही आरएम व एआरएम को बसों से लगने वाले जाम की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। वहीं अलीगढ़ रीजन के अधिकारी यह कह रहे हैं कि यदि  जाम निजात दिलाने में जिला प्रशासन का सहयोग होगा तो बसें शहर के अंदर से गुजरेंगी। अलीगढ़ रीजन के आरएम ने पूरे रीजन की बसों को हाथरस शहर के अंदर से गुजारने के लिए कहा है। ताकि यात्रियों को राहत मिले। 
विज्ञापन


इस मामले में आरएम सतेंद्र वर्मा का कहना हे कि जिन जगह पर बसों से जाम लगता है। वहां बाइपास से गुजारने के लिए कहा गया है। अब जिला प्रशासन चाहेगा बसें वहां से गुजरेंगी। वैसे अलीगढ़ रीजन के हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, एटा की बसों को शहर के अंदर से गुजारने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें