फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोडवेज बस-ऑटो की भिड़ंत में महिला सहित दो की मौत

Mon, 24 Jul 2023 12:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
डवेज बस की टक्कर में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा रोड पर बिसाना के निकट खेरिया पेट्रोल पंप के पास रविवार को दोपहर रोडवेज बस और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। ऑटो रिक्शा में कुल छह लोग सवार थे। मां-बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। वहां से रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




सवारियों से भरा टेंपो रविवार की दोपहर को हाथरस से सादाबाद की तरफ जा रहा था। जैसे ही टेंपो आगरा रोड पर खेरिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रही रोडवेज बस और टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।



मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को टेंपो से बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने 32 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी शेरपुर थाना सादाबाद व 55 वर्षीय मीना पत्नी लाल सिंह निवासी जैन मंदिर के सामने थाना दक्षिण फिरोजाबाद को मृत घोषित कर दिया। निशा पत्नी रोहित निवासी टेढ़ी बगिया जिला आगरा व उसकी चार वर्षीय बेटी तनिष्का गंभीर रूप से घायल हो गए। दो अन्य लोग भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन




मां-बेटी की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से चिकित्सक ने दोनों को रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर एसपी देवेश कुमार पांडेय व एएसपी अशोक कुमार भी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।




ययातायत हुआ बाधित
सड़क हादसे के कारण आगरा रोड पर यातायात भी बाधित हो गया। सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने जैसे-तैसे टेंपो को सड़क से हटाया। तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका।




बेटी के यहां आई हुई थीं मीना
मीना पत्नी लाल सिंह निवासी फिरोजाबाद की बेटी की ससुराल थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के अहियापुर में है। वह अपनी दूसरी बेटी निशा व अपनी नवासी तनिष्का के साथ यहां आई हुई थीं। तीनों लोग टेंपो से सादाबाद जा रहे थे। रास्ते में खेरिया पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया। इधर, मनोज कुमार की पत्नी सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। मनोज की तबीयत खराब थी और वह हाथरस से दवा लेकर टेंपो से अपने गांव लौट रहा था।




आगरा रोड पर खेरिया पेट्रोल पंप के निकट रोडवेज बस और ऑटो की भिड़ंत में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई व मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने दोनों को रेफर कर दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

- गोपाल सिंह, सीओ सादाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें