फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एक ही परिवार में दो मौतें, एक कैंसर से तो दूसरे हादसे में चल बसे, टूटा दुखों का पहाड़

Mon, 03 Jul 2023 06:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रविवार की शाम को जसवंत की पत्नी 50 वर्षीय शारदा देवी के कैंसर से मौत हो गई। गरीब होने के कारण उनका इलाज ठीक से नहीं हो सका। इधर, जसवंत के बड़े भाई हरप्रसाद भी हादसे में घायल हो गए थे। सोमवार की सुबह आगरा में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
वह घर, जहां हुईं दो मौतें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव पट्टी बहराम में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के गीतम सिंह के दो पुत्र थे। इनमें से हरप्रसाद चाट बेचने का काम करते थे। उनके छोटे भाई जसवंत सिंह भी मजदूरी करने के साथ चाट बेचते थे। 

विज्ञापन

रविवार की शाम को जसवंत की पत्नी 50 वर्षीय शारदा देवी के कैंसर से मौत हो गई। गरीब होने के कारण उनका इलाज ठीक से नहीं हो सका। इधर, जसवंत के बड़े भाई हरप्रसाद भी हादसे में घायल हो गए थे। सोमवार की सुबह आगरा में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह शारदा का परिवार ग्रामीणों के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार कर रहा था, उसी समय हरप्रसाद की मौत ने वहां मौजूद ग्रामीणों को गम में डुबो दिया। अब दोनों भाइयों के परिवार सरकार की मदद की आस लगाए हुए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें