फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत

Thu, 21 Mar 2024 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
 विनोद का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सादाबाद-मुरसान रोड पर मंगलवार देर रात गांव शेरपुर से पहले मिश्रा कोल्ड स्टोर के सामने कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में हाथरस जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है। उसकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन




मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र के गांव मनीना बाबलू निवासी लाखन सिंह (28) पुत्र मोतीलाल, विनोद कुमार (22) पुत्र उदल सिंह और अरुण कुमार (20) पुत्र बनवारीलाल एक बाइक से सादाबाद के ग्राम शेरपुर में अपने मौसेरे भाई की ससुराल आ रहे थे। सादाबाद के नजदीक आने पर शेरपुर से पहले मिश्रा रोड के पास कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।



इस कारण लाखन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चचेरे भाई विनोद कुमार और फुफेरे भाई अरुण कुमार बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां देर रात प्राथमिक उपचार के बाद इनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते समय विनोद कुमार की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन




बुधवार की सुबह तीसरे घायल अरुण कुमार की हालत बिगड़ने पर उसको भी अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। दो युवकों की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन विलाप करने लगे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लाखन के भाई शीलेंद्र सिंह पुत्र मोतीराम निवासी मनीना बाबलू थाना राया की तहरीर पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें