फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शादी समारोह में दो समुदाय भिड़े, खूब चले लाठी-डंडे और बैल्ट, तीन घायल, मुकदमा दर्ज

Fri, 17 Feb 2023 10:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे एक परिवार की महिलाओं से दूसरे समुदायों के युवकों ने छेड़खानी की। आरोपी मारपीट करते हुए छतों पर चढ़ गए और पथराव करने लगे। इससे बरात में भगदड़ मच गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पथराव में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे एक परिवार की महिलाओं से बरात घर के बाहर दूसरे समुदायों के युवकों ने छेड़खानी की। शोर मचने पर कई बराती एकत्र हो गए। तब आरोपी मारपीट करते हुए छतों पर चढ़ गए और पथराव करने लगे। इससे बरात में भगदड़ मच गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो समुदायों का मामला होने के चलते भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक एक परिवार बृहस्पतिवार रात क्षेत्र के एक मोहल्ले में स्थित बरातघर में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा। आरोप है कि बरातघर के बाहर शमशाद मिस्त्री का बेटा गुड्डू और शेरा बावर मिस्त्री का बेटा बब्लू अपने 10-12 साथियों के साथ वहां खड़ा था। आरोपी गुड्डू और बब्लू अपने साथियों के साथ महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। पीड़ित परिवार ने विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगे। इसे बाद आरोपियों ने लाठी-डंडे, बैल्ट आदि से उन्हें पीटा और महिलाओं के साथ खींचतान की। 

पीड़ित परिवार का एक दोस्त पहुंचा तो उसे भी पीटकर चोटिल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर बराघर के बाहर कई बराती जुट गए। इस पर आरोपी छतों पर चढ़ गए और ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इससे बरातियों में भगदड़ मच गई। सिर में ईंट लगने से तीन बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो मुख्य आरोपियों सहित उनके 10-12 साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दो समुदायों के बीच मामला होने के कारण क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें