फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चारे-पानी की कमी से दो गोवंश ने तोड़ा दम

Sun, 09 Jul 2023 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित ग्राम पंचायत बपंडई में गोवंश की देखभाल के समुचित इंतजाम न होने के कारण गोवंश लगातार दम तोड़ रहे हैं। शनिवार को दो गोवंश ने चारे-पानी की कमी से दम तोड़ दिया। गांव के कुछ युवकों ने इस बारे में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को भी अवगत कराया। तहसील अधिकारियों के निर्देश पर पंचायत सचिव ने इन गोवंश का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत बपंडई में पुरदिलनगर-हसायन मार्ग पर लाखों रुपये की लागत से गो आश्रय स्थल का निर्माण कराया गया था। आश्रय स्थल में गोवंश के चारे-पानी का समुचित इंतजाम नहीं है। इस कारण गोवंश भूखे-प्यासे भटक रहे हैं। दो गोवंश की मौत की सूचना ग्रामीणों ने सासनी के गोपुत्र गोपालकृष्ण शास्त्री को दे दी।



उनकी शिकायत पर तहसील अधिकारियों ने पंचायत सचिव को सूचित किया। ग्राम पंचायत अधिकारी ईश्वरचंद्र यादव का कहना है कि गो आश्रय स्थल पर पशुओं के चारे-पानी की पूरी व्यवस्था की गई है। वर्तमान में 200 से ज्यादा गोवंश यहां रह रहे हैं। बाहरी लोगों ने जो गोवंश छोड़े हैं, वह ही आश्रय स्थल से बाहर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें