फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Jul 2024 05:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रैपुरा के पास पेड़ पर मंगलवार को गुतहरा आत्म निर्भर साधन समिति के पूर्व अध्यक्ष का शव मिला था। मृतक के बेटे ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गुतहरा निवासी विशाल उपाध्याय ने पिता लालता प्रसाद उर्फ टिल्लू की हत्या का आरोप पांच लोगों पर लगाया था। तहरीर में कहा था कि वह लखपत सिंह निवासी मीरपुरा से अपने उधार दिए रुपये लेने के लिए गए थे। रास्ते में आरोपी दीपक शर्मा व नरेश जाटव अपनी बाइक पर ले गए। मंगलवार को उनका शव मिला। थाना सहपऊ पुलिस ने दीपक शर्मा पुत्र चंद्रपाल शर्मा निवासी गुतहरा व नरेश जाटव पुत्र सुनहरीलाल निवासी ग्राम रहपुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पूछताछ में अपना जुर्म कबूला है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें