संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कस्बा मुरसान की दुलारी चौकी के निकट मां और पिता के साथ बाइक पर बैठकर जा रही एक बच्ची उनकी बाइक फिसलने से अचानक सड़क पर गिर गई। उसी समय पीछे से आ रहा ट्रक बच्ची के ऊपर होकर निकल गया। गनीमत की बात यह रही कि बच्ची ट्रक के टायर के नीचे नहीं आई। ट्रक ऊपर से निकलते ही बच्ची के मां-बाप के होश उड़ गए और वह ट्रक को रोकने के लिए चिल्लाने लगे। ट्रक निकलने के बाद जब उन्होंने बच्ची को ठीक-ठाक देखा तो उनके चेहरे पर खुशी दिखाई दी। दिनेश निवासी राया मथुरा ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पत्नी की एक रिश्तेदारी में जलेसर के पास जा रहा था। मुरसान में बड़ा हादसा होने से बच गया।