फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, छह घायल

Sun, 15 Sep 2024 06:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हादसे में घायल जतिन, उसके भाई गौरव निवासीगण नगला विजया थाना सासनी व गीता देवी निवासी सिरावली थाना विजयगढ़, नितिन निवासी सरक्यूलर रोड हाथरस को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी से हाथरस जा रहे सवारियों से भरे टेंपो को शनिवार की रात को पराग डेयरी के निकट ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल होंगे। इनमें से पांच लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उपचार के बाद एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया।

विज्ञापन


हादसे में घायल जतिन, उसके भाई गौरव निवासीगण नगला विजया थाना सासनी व गीता देवी निवासी सिरावली थाना विजयगढ़, नितिन निवासी सरक्यूलर रोड हाथरस को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इधर, प्रशांत निवासी नगला विजया को उपचार के लिए सासनी सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अपनी कार को बचाने के प्रयास में कार चालक योगेश निवासी कस्बा सासनी घायल हो गया।

इधर, जलेसर रोड पर गांव बघराया के निकट कीचड़ के कारण बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार कुक्की, सोनू व दिनेश घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने गंभीर हालत में सोनू को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें