फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: ट्रक ने सड़क पार कर रही मोपेड को मारी टक्कर, वृद्ध की मौत, मुकदमा दर्ज, चालक पकड़ा

Thu, 10 Oct 2024 05:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चिरंजी लाल अपनी मोपेड को लेकर अपने गांव खेड़ा फिरोजपुर से हाथरस की तरफ जा रहे थे। रास्ते में पराग डेयरी के पास एक दुकान पर वह रुके। कुछ सामान लेकर अपनी मोपेड से सड़क पारकर हाथरस की तरफ जा रहा थे। इस बीच हाथरस की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक चिरंजीलाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित पराग डेयरी के पास एक ट्रक ने सड़क पार कर रहे मोपेड सवार में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


72 वर्षीय चिरंजी लाल अपनी मोपेड को लेकर अपने गांव खेड़ा फिरोजपुर से हाथरस की तरफ जा रहे थे। रास्ते में पराग डेयरी के पास एक दुकान पर वह रुके। कुछ सामान लेकर अपनी मोपेड से सड़क पारकर हाथरस की तरफ जा रहा थे।

इस बीच हाथरस की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में चिरंजी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी होने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। बेटे लालाराम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें