फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अवैध कब्जे से परेशान शिकायतकर्ता पेट्रोल लेकर पहुंचा तहसील, दिया धरना, प्रशासन में मची खलबली

Tue, 06 Jun 2023 08:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शिकायतकर्ता कब्जे के मामले का निस्तारण न होने से खफा होकर पेट्रोल की बोतल लेकर धरना स्थल पर बैठ गए। तहसील प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन
तहसील सदर पर धरना देते छोटुआ नवीपुर के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के विकास खंड मुरसान के गांव नवीपुर छोटुआ के लोगों ने रजबहे के निकट नाली की जगह पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए तहसील सदर परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। शिकायतकर्ता कब्जे के मामले का निस्तारण न होने से खफा होकर पेट्रोल की बोतल लेकर धरना स्थल पर बैठ गए। तहसील प्रशासन में खलबली मच गई। तहसीलदार ने शिकायतकर्ता को समझा-बुझाकर और आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

विज्ञापन


गांव नवीपुर छोटुआ निवासी निहाल सिंह ने बताया कि उनके खेत नवीपुर-मुरसान मार्ग पर हैं। सिंचाई के लिए सड़क किनारे रजबहे की पुरानी नाली बनी हुई है। इस पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस कारण खेत की सिंचाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल सहित कई जगह शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन अभी तक जमीन को कब्जामुक्त नहीं कराया गया है। 

इस कारण मजूबरन तहसील सदर में धरने पर बैठना पड़ा है। उनकी मांग है कि अवैध कब्जे को हटवाकर नक्शे के अनुसार नाली बनवाई जाए। इस बात से खफा शिकायतकर्ता धरना स्थल पर पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंच गए। तहसील प्रशासन में खलबली मच गई। तहसीलदार ने बताया कि छोटुआ नवीपुर के लोग एक नाली के विवाद में पैमाइश की मांग लेकर आए थे। पैमाइश कराने के लिए टीम बना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें