फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश

Tue, 06 Jun 2023 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पौधरोपण करते सांसद राजवीर दिलेर।   संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिले भर में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल-कॉलेज, सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संस्थाओं के परिसर में पौधरोपण किया गया। पर्यावरण संतुलन, पेड़-पौधों से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देकर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन




इस मौके पर एनसीसी की 9 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सुरेंद्र सिंह होरा के निर्देशन में सेठ फूलचंद बागला महाविद्यालय के कैडेट्स ने पर्यावरण दिवस मनाया। बटालियन की समस्त कंपनियों एवं प्लाटूनों के लगभग 125 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। सभी को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।



लेफ्टिनेंट कर्नल शमन कुमार सूबेदार, मेजर विक्रम सिंह, सूबेदार नरेंद्र बहादुर, सूबेदार चंद्रपाल, नायब सूबेदार एलसी कॉम, हवलदार सुशील कुमार, हवलदार सुनील कुमार, हवलदार हेम कुमार मनोज कुमार, रश्मि लता, सतीश चंद्र विष्णु पाठक आदि उपस्थित थे। मानव कल्याण संस्था के बैनर तले संस्थापक राजीव वार्ष्णेय, महिला विंग की जिला अध्यक्ष रेनू जैन, मंडल कोषाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा भारद्वाज, एल्डर लाइन फील्ड लीडर संध्या शर्मा ने पौधरोपण किया। फील्ड ऑफिसर प्रमोद सोलंकी ने पौधरोपण का महत्व बताया।
विज्ञापन





प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तरफ से सबसे पहले बालासोर रेल हादसे के मृतकों को मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद राष्ट्रीय ‘जल जन अभियान’ की शुरुआत की गई। अलीगढ़ रोड, कैलाश मंदिर, विवेकानंद नगर, चमन विहार कॉलोनी में घर-घर जाकर निःशुल्क तुलसी के पौधों का वितरण किया। मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में पेड़ों से वायु, वायु से आयु मुहिम का आयोजन किया गया।



महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सलेमपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने किया। भारत विकास परिषद की ''संस्कार शाखा'' ने आठ सूत्री अभियान के अंतर्गत संस्कार शिविर के बाद अपने दूसरे सूत्र ''पर्यावरण की रक्षा एवं कचरा निस्तारण'' अभियान के अंतर्गत जलेसर रोड पर पर्यावरण दिवस मनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें