फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, सात घंटे गुल रही बिजली

Sun, 07 Jul 2024 05:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद मार्ग पर विद्युत लाइन पर गिरा पेड़। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा मुरसान के सादाबाद मार्ग पर सड़क किनारे शुक्रवार रात एक पेड़ विद्युत लाइन पर गिर पड़ा। केबल में खिचाव आने से पास में रखा ट्रांसफॉर्मर खंबे सहित नीचे गिर गया। इससे करीब पांच सौ घरों की आपूर्ति आठ घंटे तक प्रभावित रही।
विज्ञापन

गांव दयालपुर से सादाबाद मार्ग, ब्लॉक मार्ग, किला मोहल्ला सहित 500 उपभोक्ताओं के यहां शुक्रवार रात करीब 11 बजे से सुबह सात बजे तक विद्युत आपूर्ति गुल रही। इधर, मुरसान कोतवाली के पीछे कॉलोनी में लगा एक ट्रांसफॉर्मर बृहस्पतिवार की दोपहर को खराब हो गया था। जिसे शुक्रवार की रात को बदला गया था, लेकिन शनिवार की सुबह जैसे ही ट्रांसफॉर्मर को चालू किया तो उसमें तकनीकी समस्या आ रही थी। शनिवार दोपहर को ट्रांसफॉर्मर को बदला गया। तब जाकर विद्युत आपूर्ति चालू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें