फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तालाबंदी करेंगे जिले भर के शिक्षक-शिक्षिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले भर के शिक्षक शिक्षिकाएं आज तालाबंदी कर कलक्ट्रेट पर सभा करेंगे। इसे लेकर शिक्षक महासंघ पिछले कई दिनों से तैयारियों में लगा हुआ है।
शिक्षक संघ के प्रदेश आह्वान पर जिले के माध्यमिक व बेसिक के विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं आज स्कूल कॉलेजों में तालाबंदी कर कलेक्ट्रेट पर सभा करेंगे। शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से संबंधित माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की धारा 21 को निष्प्रभावी कर, उसके स्थान पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग की धारा 18 का प्रावधान करने पर विचार विमर्श करते हुए, इसका विरोध करने का निर्णय लिया है। 21 यानि आज कलेक्ट्रेट में विशाल सभा होगी। वहीं मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा। सभी शिक्षक शिक्षिकाएं आकस्मिक अवकाश लेकर सभा में शामिल होंगे। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि आज कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन होगा। जिसमें सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तालाबंदी कर शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें