फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्वर्णकार से 74 हजार के गहने ले गया ठग

Thu, 22 Feb 2024 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के तिराहा बाजार स्थित एक स्वर्णकार से बुधवार को एक शातिर ठग 74 हजार के जेवरात ठग ले गया। ठग ने स्वर्णकार से अपने खाते में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करा लिया, लेकिन 15 मिनट बादर यह पैसा वापस चला गया।
विज्ञापन




कस्बा के मोहल्ला बगिया बारहसैनी निवासी करन पुत्र स्व. भारतेंदु वार्ष्णेय बुधवार की दोपहर को तिराहा बाजार स्थित अपनी आभूषणों की दुकान पर बैठे थे। दुकान पर एक शातिर ग्राहक बनकर आया और उसने 74,000 रुपये के उससे स्वर्ण आभूषण खरीदे। आभूषण खरीदने के बाद उसने उनका भुगतान ऑनलाइन कर दिया। ऑनलाइन भुगतान करने के बाद आरोपी ने स्वर्णकार को इसका संदेश दिखाया गया।



इसके बाद शातिर ठग आभूषण लेकर चला गया। थोड़ी देर बाद जब स्वर्णकार ने ऑनलाइन बालेट पर भुगतान देखा तो 74 हजार रुपये गायब मिले। पीड़ित ने शोरगुल मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई। ठग की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शातिर ठग की कारगुजारी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।

मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें