- कोतवाली सदर इलाके के बुर्जवाला कुआं के निकट मिली मासूम
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। बुर्जवाला कुआं के पास पुलिस को तीन वर्षीय मासूम घूमती हुई मिली। पुलिस उसे सुरक्षित थाना कोतवाली ले आई। इसके बाद उसे परिजनों की तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे में उसके परिजनों का पता लगाकर उन्हें मासूम सौंप दी गई।
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली ने बताया कि कोतवाली सदर इलाके में बुधवार को एक बच्ची घूमती हुई मिली। मासूम अपने परिजनों के बारे में कुछ बता नहीं पा रही थी। उसका फोटो दिखाकर आसपास क्षेत्र में उसके परिजनों की तलाश की गई। साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उसका फोटो पोस्ट करते हुए उसके परिजनों की तलाश करने की अपील की गई। बच्ची की पहचान खदीजा पुत्री आशू निवासी छोटा नवीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद के रूप में हुई। एसपी देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।