फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तैनाती स्थल पर गैरहाजिर मिले तीन पुलिसकर्मी, एसपी ने किए निलंबित

Mon, 29 Jan 2024 11:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत चीता मोबाइल-2 पर तैनात मुख्य आरक्षी सत्यपाल सिंह एवं आरक्षी सुमित कुमार अपने निर्धारित तैनाती स्थल पर उपस्थित नहीं मिले। थाना सासनी क्षेत्रांतर्गत गरुण मोबाइल-2 पर तैनात आरक्षी आकाश कुमार अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं मिले। तीनों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनाती स्थल पर अनुपस्थित मिलने वाले तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। एसपी ने इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। इधर, एसपी ने सदर कोतवाली का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। 

विज्ञापन


28 जनवरी की रात रात्रि अधिकारी द्वारा चीता व गरुण मोबाइल पर नियुक्त पुलिसकर्मियों का निरीक्षण किया। सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत चीता मोबाइल-2 पर तैनात मुख्य आरक्षी सत्यपाल सिंह एवं आरक्षी सुमित कुमार अपने निर्धारित तैनाती स्थल पर उपस्थित नहीं मिले। 

इधर, थाना सासनी क्षेत्रांतर्गत गरुण मोबाइल-2 पर तैनात आरक्षी आकाश कुमार अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं मिले। एसपी ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए ड्यूटी के प्रति बरती गई लापरवाही व शिथिलता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें