क्षेत्र के गांव जारौठ स्थित सरकारी नलकूप से सामान चोरी करके जाते हुए तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा है।
ग्राम छाहरी निवासी हरप्रसाद का कहना है कि वह अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान सरकारी नलकूप की छत से नीचे उतरते हुए तीन संदिग्ध लोगों को देखा। इस पर पड़ोसी किसानों की मदद से तीनों को पकड़ लिया, उनके पास नलकूप का चोरी का सामान था। इस पर गांव वालों की तीनों की जमकर धुनाई कर दी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने अपने नाम गुलशेर, अरुण कुमार, अनिल कुमार निवासी शाहजमाल नींवरी रोड थाना रोरावर बताया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कल (आज) इनको संबंधित कोर्ट में पेश किया जाएगा।