हाथरस जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है।
कोतवाली हसायन क्षेत्र के वीरेंद्र पुत्र महीपाल, सादाबाद क्षेत्र के गांव बढ़ार निवासी पवन पुत्र बिचेलाल व कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला खान निवासी पंकज पुत्र जगदीश प्रसाद को सांप ने डस लिया। इससे तीनों की हालत बिगड़ गई। परिजन तीनों को इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। उपचार मिलने के बाद तीनों की हालत में सुधार आया है।