फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्कूल से लौटते समय मिली शीशी में पी लिया पानी, दो मासूमों की हालत बिगड़ी, महिला ने भी खाया जहर

Fri, 14 Jul 2023 08:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चार वर्षीय तनीष पुत्र विजय सिंह, उसकी छह वर्षीय बहन चिंकी निवासीगण गांव पापरी, थाना चंदपा  विद्यालय से पढ़कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें एक शीशी मिल गई। बच्चों ने उसे उठा लिया। नामसझी में दोनों ने शीशी में पानी भरकर उसमें भरे विषैले पदार्थ को पी लिया।
विज्ञापन
विषाक्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में अलग-अलग स्थानों पर दो मासूमों सहित तीन लोगों ने विषाक्त खा लिया। इससे तीनों की हलत बिगड़ गई। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद तीनों की हालत में सुधार होने पर तीनों को घर भेज दिया।

विज्ञापन


चार वर्षीय तनीष पुत्र विजय सिंह, उसकी छह वर्षीय बहन चिंकी निवासीगण गांव पापरी, थाना चंदपा  विद्यालय से पढ़कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें एक शीशी मिल गई। बच्चों ने उसे उठा लिया। नामसझी में दोनों ने शीशी में पानी भरकर उसमें भरे विषैले पदार्थ को पी लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन फानन दोनों बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। 

जहां काफी देर तक चिकित्सक ने उनका उपचार किया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने दोनों बच्चों को घर भेज दिया। इधर, थाना हसायन क्षेत्र के एक गांव में गृहक्लेश के चलते एक महिला ने विषाक्त खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने उसे घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें