फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला सहित तीन लोगों को सांप ने डंसा, चल रहा उपचार

Sun, 10 Sep 2023 10:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बारिश के चलते सांप के घरों में निकलने और सांप द्वारा काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रविवार में भी हाथरस के अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों को सांप ने डंस लिया।
विज्ञापन
सांप ने तीन लोगों की डंसा - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को हाथरस जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सांप ने एक महिला सहित तीन लोगों को डंस लिया। सभी को बागला संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


सासनी क्षेत्र के गांव खिटौली निवासी छेदीलाल पुत्र लीलाधर, माया देवी पत्नी बाबू सिंह निवासी दरकौला सासनी व अंतेश कुमार लोकेंद्र सिंह निवासी गांव बंका मुरसान को रविवार को सांप ने डंस लिया। परिजनों ने इन्हें उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अंतेश कुमार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। अब शहर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें