फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डायरिया और बुखार से पीड़ित तीन की मौत

Tue, 17 Sep 2024 05:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डायरिया और बुखार का प्रकोप लगातार जारी है। सोमवार को बुखार और डायरिया से तीन मासूमों की मौत हो गई। उनके परिजन उन्हें बागला जिला अस्पताल लेकर आए थे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर के इगलास रोड स्थित गांव रायतपुर निवासी प्रमोद की नौ महीने की बेटी निशू को रविवार की शाम से उल्टी-दस्त हो रहे थे। परिजनों ने गांव में ही निजी चिकित्सक से उसका उपचार कराया, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। परिजन सोमवार को उसे इगलास लेकर गए। यहां से भी राहत न मिलने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव नगला बाद निवासी टिंकू के चार वर्षीय बेटे देवराज को भी उल्टी-दस्त हो रहे थे। परिजन दो दिन से निजी अस्पताल में उसका उपचार करा रहे थे। सोमवार को परिजन बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर वहां। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।



अलीगढ़ के तुर्कमान गेट निवासी मंजूर अहमद के आठ वर्ष के बेटे हुदा को कई दिनों से बुखार आ रहा था। रविवार की दोपहर को मंजूर अपने बेटे को लेकर बहन के पास हाथरस आए। यहां बच्चे की हालत बिगड़ गई। उसे बागला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें