फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विवाहिता की हत्या में पति, सास-ससुर सहित तीन गिरफ्तार

Mon, 09 Oct 2023 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने रविवार को विवाहिता की दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या के मामले में मृतक महिला के पति, सास-ससुर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। वहां से कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन




बुलंदशहर के जिला के नरौरा निवासी 2 वर्षीय खुशबू की शादी तीन साल पहले कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी विकास कुमार पुत्र रामबाबू निवासी से शादी हुई थी। शुक्रवार की शाम को खुशबू का शव घर पर फंदे पर लटका मिला था।



विवाहिता के मायके वाले भी यहां पहुंच गए थे। उन्होंने पति विकास, ससुर रामबाबू व सास के खिलाफ दहेज की मांग पूरी नही होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने पति विकास कुमार, ससुर रामबाबू व सास निवासी मोहल्ला सुभाषनगर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें